- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
जो जहां था, वहां खड़े रहकर यात्रियों के साथ किया ओम नम: शिवाय का जप
चामुंडा चौराहा स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से रविवार सुबह ओम नम: शिवाय जप यात्रा निकाली गई। इसके पहले पशुपतिनाथ परिसर के पास स्मार्ट सिटी ग्रीन बेल्ट में पूजन कर पौधे लगाए गए। भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक कर यात्रा शुरू हुई।
यात्रा में सवा लाख बिल्वपत्रों से बने शिवलिंग की झांकी के साथ जप करते यात्रियों और संतों का कारवां सड़कों पर निकल पड़ा। यात्रियों के साथ बाजारों में मौजूद व्यापारियों और नागरिकों ने भी खड़े रहकर जप किया। यात्रा में संत बालयोगी उमेशनाथजी महाराज के साथ आए संत भी शामिल थे। आयोजन समिति के रवि राय, हरिसिंह यादव, अजीत मंगलम ने बताया यात्रा प्रमुख मार्गों से होकर महाकाल मंदिर पहुंची। यहां संतों ने महाकाल का जलाभिषेक किया। इसी के साथ यात्रा का समापन किया।