- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
ज्यादा फीस की शिकायत की ताे मंत्री बाेलीं- प्राइवेट स्कूलाें में भर्ती हाेना ही बंद कर दाे
प्रायवेट स्कूलाें द्वारा ज्यादा फीस लेने की शिकायत करने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शुक्रवार काे कहा कि प्राइवेट स्कूल में भर्ती हाेना बंद कर दाे, इनकी दुकानें अपने आप बंद हाे जाएगी। उन्हाेंने यह बात कलेक्टाेरेट परिसर में एबीवीपी के नेतृत्व में धरने पर बैठ कर नारेबाजी कर रहे छात्र व अभिभावकाें से कही। दरअसल एबीवीपी के पदाधिकारी विद्यार्थी और अभिभावकाें के साथ कलेक्टाेरेट में नारेबाजी करते हुए समस्या बताने आए थे। आवेदन लेने के लिए एसडीएम प्रदीप साेनी आए ताे विद्यार्थियाें ने इनकार कर दिया। वे कलेक्टर चंद्रमाैली शुक्ला काे आवेदन देना चाहते थे।
कलेक्टर के नहीं आने पर कलेक्टाेरेट परिसर में ही धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करने लगे। कुछ ही देर में कलेक्टोरेट में अंदर से पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, कलेक्टर शुक्ला, विधायक गायत्रीराजे पवार बाहर आए। वे अंदर एक कार्यक्रम में उपस्थित थे।
छात्राें काे जमीन पर बैठा देख मंत्री उनके पास पहुंची। एबीवीपी छात्र संगठन के राजवर्धन यादव ने आवेदन का वाचन कर मंत्री काे दिया। एक छात्र ने ठाकुर काे फीस की पर्ची हाथ में देते हुए कहा, देखाे प्राइवेट स्कूल वाले काेराेनाकाल में भी इतनी फीस ले रहे हैं। मंत्री ने कहा सरकारी स्कूलाें में कितनी अच्छी पढ़ाई चल रही हैं। प्राइवेट स्कूल में भर्ती हाेना बंद कर दाे, इनकी दुकानें अपने आप बंद हाे जाएंगी। स्कूल वालाें से कहाे अभी ताे एडमिशन दाे फीस जमा नहीं हाेने पर रिजल्ट मत देना।
फीस नहीं दी इसलिए छात्राें काे ऑनलाइन कक्षा से वंचित रखा जा रहा
नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने बताया कोरोनाकाल में समाज का प्रत्येक वर्ग प्रभावित हुआ है। अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए निजी विद्यालय द्वारा शुल्क के लिए अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। फीस के अभाव में ऑनलाइन कक्षाओं से वंचित रखा जा रहा है, ऐसा नहीं हाेना चाहिए।