- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
टीआई का पति शंका के घेरे में, कारण सामने आए
उज्जैन:नोएडा की पुलिस अफसर व उसकी बहन पर हुए जानलेवा हमले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका लेकिन सामने आए प्रमाणों को देखते हुए घायल टीआई का पति शंका के घेरे में आ गया।
हालांकि पुलिस घटना में जाने का प्रयास कर रही है जिससे अपराधियों पर मजबूती से शिकंजा कसा जा सके। सर्वविदित है तिरूपतिधाम स्थित वैभव मिश्रा के घर में नोएडा की पुलिस अधिकारी सीतासिंह व उसकी बहन नीतासिंह पर ३ अप्रैल की रात तीन नकाबपोशों ने जानलेवा हमला किया था।
मामले की पड़ताल के दौरान मिली जानकारी को देखते हुए पुलिस सीता के पति सीआईएसएफ के एसआई अनुजसिंह को संदिग्ध मान रही है। हालांकि अनुजसिंह के दिल्ली जाने की वजह से उससे सूक्ष्मता से पूछताछ नहीं हो सकी है। वहीं हमलावरों के हाथ नहीं आने तक पुलिस खुलकर कुछ भी बोलने से बच रही है लेकिन पुलिस का फोकस अनुजसिंह पर आ गया है। सर्वविदित है कि अनुज पत्नी सीता, साढू रोहित पांडे और साली नीता के साथ महाकाल दर्शन के लिए आए थे और दोस्त वैभव के घर पर रुके हुए थे।
45 का दल, 5 जगह खोज
इस बहुचर्चित मामले मेंं खोजबीन के लिए एसपी ने ४५ पुलिसकर्मी और अफसरों का दल गठित किया है। दल के सदस्य दोनों घायल, अनुज, रोहित से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए नोएडा, कानपुर, अमेठी, दिल्ली व गाजियाबाद गए हैं। वहीं कुछ टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यहां भी हमलावरों को खोज रही है।
इनका कहना
अब तक सामने आए तथ्यों को देखते हुए अनुज की भूमिका संदिग्ध दिखाई पड़ रही है। मामले में पुख्ता जांच के बाद अपराधियों का पता चल सकेगा।
नीरज पांडेय, एएसपी, सिटी
जांच के बिंदू
हमलावरों के लिए दरवाजा किसने खोला?
हमलावर नीता को क्यों मारना चाहता था, सीता बचाव में घायल?
दोनों की चीख के बावजूद पास के कमरे में सो रहे किसी को पता क्यों नहीं चला?
नीता व सीता यहां की रहने वाली नहीं, यहां उनकी दुश्मनी किससे थी ?
कोई अगर दोनों को मारना चाहता था तो दिल्ली में हमला क्यों नहीं हुआ?
अनुज पर शक क्यों
सीता के टीआई होने से अहं की लड़ाई?
सीता से करीब १० साल छोटा होने की संभावना?
शादी के छह साल बाद भी बच्चा नहीं होना?
पारिवारिक और दंपत्ति के बीच विवाद की चर्चा?
तीनों का मंगलवार का रिजर्वेशन था, अनुज ने क्यों रोका?