- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
टीएल बैठक 2 दिन विलंब के बाद आज,उपपंजीयक से पूछा-सिंहस्थ क्षेत्र की रजिस्ट्री का डाटा
उज्जैन। सोमवार को महाकालेश्वर बाबा की श्रावण मास की पहली सवारी होने के कारण जिला प्रशासनिक अधिकारियों की टीएल बैठक नहीं हो पाई थी। यह बैठक आज 2 दिन बाद सुबह ११ बजे आरंभ हुई। कलेक्टर मनीषसिंह ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वोच्च प्राथमिकता से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण किया जाए तथा शिकायतकर्ता उससे संतुष्ट हो जाए इसके प्रयास किए जाए।
कलेक्टर ने बिजली नवीन ऊर्जा बारिश में पानी भरने मनरेगा के तहत दिए जाने वाले रोजगार एवं राशि के उपयोग सहित विभिन्न शिकायतों के निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देते हुए हाल ही में सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमणों एवं नवीन निर्माण से संबंधित कार्यवाही के लिए जिला पंजीयक विभाग की उपपंजीयक अधिकारी से पूछा कि अभी तक ङ्क्षसहस्थ क्षेत्र में हुई रजिस्ट्रियों का कितना ब्यौरा तैयार किया गया है।
वहीं एसडीएम अनिल बनवरिया से पूछा कि सिंहस्थ क्षेत्र में निर्माण एवं काटी गई अवैध कॉलोनियों के संबंध में सर्वे रिपोर्ट पटवारियों से तैयार करवा ली है क्या? बैठक में अपर कलेक्टर बीएस तोमर, एडीएम जीएस डाबर, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, संयुक्त कलेक्टर दीपक आर्य सहित अन्य विभागों के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।