- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
शहर कांग्रेस कार्यालय में हाथापाई
उज्जैन। शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन क्षीरसागर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिले के प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई। हालांकि इस दौरान समझाइश देकर अन्य नेताओं ने मामले को शांत किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं उज्जैन प्रभारी मुकेश काला संगठनात्मक गतिविधियों शहर कांग्रेस कार्यालय में डेढ़ बजे बैठक शुरू हुई। बैठक में मौजूद नेता अपना अपना उद्बोधन दे रहे थे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष रवि भदौरिया द्वारा किया जा रहा था इस दौरान युवक कांग्रेस उज्जैन संसदीय क्षेत्र के पूर्व उपाध्यक्ष उमेशसिंह सेंगर ने संचालन कर रहे भदौरिया से अपना उद्बोधन देने के लिये बात कही लेकिन तीन बार कहने के बावजूद भी कार्यकारी अध्यक्ष ने जब कोई जवाब नहीं दिया तो सेंगर ने यह कहा कि मुझे भी मौका मिलना चाहिये।
इस पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि अभी चुपचाप बैठो। थोड़ी देर बाद सेंगर और महेश सोनी के बीच इसी बात को लेकर तकरार हो गई। यह देखकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनी के खास समर्थक पूर्व पार्षद कैलाशसिंह बिसेन ने उमेश सेंगर को समझाना चाहा तो दोनों के बीच जमकर झड़प हो गई और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई, लेकिन वहां पर मौजूद नेताओं ने समझाइश देकर मामले को शांत कराया।