- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
टीकाकरण अभियान:32 सेंटर पर काेविशील्ड व को-वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगवा सकेंगे
बुधवार को लोग काेविशील्ड और को-वैक्सीन का पहला और दूसरा डोज लगवा सकेंगे। को-वैक्सीन के दूसरा डोज के इंतजार में बैठे लोग भी बुधवार को टीका लगवा सकेंगे। पर्याप्त डोज उपलब्ध होने से लंबे समय बाद को-वैक्सीन का दूसरा डोज भी लगाया जा रहा है। वैक्सीन के लिए 32 सेंटर बनाए गए हैं। लोगों को प्री-बुकिंग करवाना होगी। गर्भवती महिलाओं को फर्स्ट व सेकंड डोज दोनों लगाए जाएंगे।
को-वैक्सीन की भी प्री-बुकिंग करवाना होगी। टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया बुधवार को काेविशील्ड तथा को-वैक्सीन दोनों के डोज लगेंगे। बुधवार को कोठी रोड स्थित प्रेस क्लब भवन में सुबह 11 बजे से वैक्सीनेशन होगा। इसमें सभी आयु के लोगों को काेविशील्ड का पहला और दूसरा डोज लगाया जाएगा।
गर्भावस्था में संक्रमित को प्रसव के बाद टीका लगेगा
सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टीका लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को ऑन स्पॉट पंजीयन कराना होगा। जिनको गर्भावस्था के दौरान कोविड संक्रमण हो चुका है, उनका प्रसव के तत्काल बाद टीकाकरण किया जाएगा।