- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
टे्रचिंग ग्राउंड मामले में ग्रामीण आज मिलेंगे कलेक्टर से
उज्जैन। गोंदिया स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड के कारण बीमारियों के शिकंजे में फंस रहे ग्रामीण आज कलेक्टर से मिलेंगे। इस दौरान ग्रामीण समस्या का हल नहीं होने पर चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर सकते हैं। सर्वविदित है कि अक्षरविश्व गोंदिया ट्रेचिंग ग्राउंड में जल रहे कचरे के धुएं और हवा के कारण १४ गांव में फैल रही घातक बीमारी और मौत को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। प्रशासन ने दिखावे के तौर पर तीन गांव में चिकित्सा शिविर व फॉगिंग मशीन तो चलवाई। नतीजतन अभी भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
यही वजह है कि ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट घेरने की तैयारी की थी लेकिन प्रशासन ने आचार संहिता का हवाला देकर आंदोलन करने से रोक कर उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित कर लिया। ग्राम गोंदिया निवासी जनपद सदस्य महेंद्रसिंह देथलिया ने बताया कलेक्टर शशांक मिश्र ने पांच लोगों को समस्या पर चर्चा के लिए दोपहर में बुलाया है। मांग नहीं मानने पर हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे।