- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
ट्रक हड़ताल सातवें दिन जारी ,शाम को दिल्ली में बैठक
उज्जैन। ट्रक ट्रांसपोर्ट व्यवसाइयों की हड़ताल आज सातवें दिन में प्रवेश कर गई है। तेल शकर सहित दाल-दलहन में भी दाम वृद्धि होने लगी है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन नरूला सौरभ जैन सुनील जैन ट्रांसपोर्ट वाले ने बताया कि मामला बुधवार को संसद में उठ चुका है और इस बावत बातचीत के लिए ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों को दिल्ली में परिवहन मंत्रालय ने बातचीत के लिए बुलाया है। उम्मीद है कि आज शाम को होने वाली बैठक में हड़ताल के संबंध में कोई समाधान निकलेगा।
इधर दौलतगंज होलसेल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि यदि हड़ताल नहीं टूटेगी, तो कारोबार के हालत बिगड़ जाएंगे, क्योंकि तेल, रवा, मैदा, तुवर-दाल आदि वस्तुएं बाहर से आती है। हड़ताल के चलते शकर 32०० रु. क्विंटल से 35०० रु. क्विंटल के भाव जा पहुंची है। वहीं नारियल और खोपरा बुरा आदि में भी तंगी के हालात बनने लगे हैं।