- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
ट्रेन में मंगलसूत्र और चैन झपटने वाली तीन महिलाएं पकड़ाई
उज्जैन | आरपीएफने सोमवार शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से सीसीटीवी कैमरे की मदद से तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ करने पर तीनों ने कबूला की वह ट्रेन में महिला यात्रियों का मंगलसूत्र और चैन झपटती थी। टीआई हर्ष चौहान ने बताया पकड़ी गई महिलाएं शाजापुर की रहने वाली है। उनके नाम राजकुमारी पति राम प्रसाद, गीता पति सीतू मंजू पति मोहन है। तीनों ने कबूला कि कुछ दिन पहले 5 दिसंबर को बिलासपुर- बीकानेर ट्रेन में सवार महिला का मंगलसूत्र भी उन्हीं ने झपटा था। एक मंगलसूत्र, दो मोबाइल बरामद किए गए हैं तीनों को जीआरपी के हवाले किया गया।