- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
गुजरात में कांग्रेस की बढ़त पर शहर में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी
उज्जैन | गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता पर शहर में कांग्रेसजनों ने जगह-जगह खुशी मनाई और मिठाई बांटी। कांग्रेसी बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की है। अब हम 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। देवासगेट पर पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी, मप्र कांग्रेस सचिव चेतन यादव, जिपं अध्यक्ष महेश परमार, रवि राय, सावन यादव, अशोक उदयवाल, जितेंद्र तिलकर मौजूद थे। शहर में अन्य स्थानों पर भी कांग्रेसजनों ने आितशबाजी कर खुशी मनाई। कांग्रेसियों ने कहा गुजरात में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस की रीति-नीित और इतिहास बताकर देश को फिर से एकजुट करने का अभियान शुरू किया है।