- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री की अगुवाई में चारधाम मंदिर से एकात्म यात्रा शुरू
उज्जैन | सुबह ११.२५ पर दताना हवाई पट्टी पर विमान से उतरते ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान महाकाल मंदिर पूजन के लिए रवाना हुए। अगवानी में पहुंचे नेताओं से भी आग्रह किया कि स्वागत की बजाय बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने चलें। सीएम के साथ उनकी पत्नी साधनासिंह भी थीं। आधे घंटे महाकाल में पूजा करने के बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
दताना हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री के अगवानी के लिए ऊर्जा मंत्री पारस जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम बंसल, नगर भाजपा अध्यक्ष इकबाल सिंह गांधी, विधायक सतीश मालवीय, डॉ. मोहन यादव, बाबूलाल जैन, ओम जैन आदि पहुंचे। सीएम ने अभिवादन के बाद कहा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेकर यात्रा में शामिल हों।
चारधाम पर की रथ में चरण पूजा
मुख्यमंत्री की अगुवाई में शुरू हो रही एकात्म यात्रा के मुख्य पांडाल स्थल चारधाम मंदिर क्षेत्र में सीएम ने दोपहर १२ बजे चरण पादुका पूजन किया। इस अवसर पर स्वामी विश्वेश्वरानंद, स्वामी उमेशनाथ, आचार्य शेखर महाराज सहित साधु-संत उपस्थित थे।
रथ के साथ चलेगी दो वॉल्वो बस
चरण पादुका रथ एक टाटा ४०७ गाड़ी में स्थापित किया गया है। रथ में आदि शंकराचार्य महाराज की चरण पादुका रखी जाएगी। पूरी यात्रा में चरण पादुका रथ आगे-आगे चलेगा। पीछे १२ जिलों में शामिल होने वाले लोग जुड़ेंगे। २२ जनवरी को यह यात्रा ओंकारेश्वर पहुंचेगी।
प्रेस क्लब ने दिया ज्ञापन
प्रेस क्लब अध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा, सचिव विक्रमसिंह जाट की अगवाई में समाचार पत्रों का सिंहस्थ भुगतान संबंधी ज्ञापन भी सौंपा।पार्षदों की अभद्रता: कार्यक्रम स्थल पर भाजपा पार्षदों ने अपने समर्थकों को बैठाने तथा मंच पर जाने के लिए अधिकारियों से अभद्रता की।