- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
ठंड बढऩे से गर्म व ऊनी वस्त्रों की बिक्री बढ़ी
उज्जैन। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके चलते गर्म व ऊनी वस्त्रों की बिक्री बढ़ गई है। इसके अलावा जलेबी, दूध, गराड़ू, गजक आदि की बिक्री भी अच्छी हो रही है। ठंड के कारण रबी फसल को भी फायदा मिल रहा है जिससे किसानों के चेहरे खिले गए हैं।
शहर में आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर, नंदनवन परिसर के अलावा फ्रीगंज पुल के समीप गर्म एवं ऊनी वस्त्रों की दुकानें लगी हुई हैं। शुरुआती दौर में बिक्री अच्छी नहीं हो रही थी लेकिन कड़ाके की ठंड पडऩे से गर्म एवं ऊनी वस्त्रों की बिक्री बढ़ गई है।
सुबह एवं शाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गराडू की दुकानें लग जाती हैं। इसके अलावा दूध, जलेबी, की भी मांग बढ़ गई है। मुरैना की प्रसिद्ध गजक की दुकाने पहले शहर में कुछ स्थानों पर ही लगती थी लेकिन इस वर्ष ५० से ज्यादा दुकानें गजक की लग गई है। कई जगहों पर तो गजक बेचने के लिए ठेले लगाए जा रहे हैं।
फसलों को फायदा…
ठंड से गेहूं-चने की फसल को फायदा पहुंच रहा है लेकिन इससे भी ज्यादा ठंड पड़ी तो फसल को नुकसान हो सकता है। रात में ओस गिरने से फसल को नमी का सहारा मिलता है। किसानों को खेतों में कम सिंचाई करना पड़ रही है।