- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
वाहन स्टैंड पर शुल्क लिया तो कार्यवाही
उज्जैन। महाकाल थाने के सामने संचालित वाहन स्टैंड पर नगर निगम द्वारा नि:शुल्क किए जाने का बोर्ड लगा दिया है। साथ ही बोर्ड में यह भी लिखा है कि यदि कोई शुल्क लेता है तो इसकी शिकायत थाने पर करें।
कुछ समय पहले निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने महाराजवाड़ा स्कूल व महाकाल थाना के सामने संचालित होने वाले वाहन स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान लोगों से अधिक राशि लिए जाने की शिकायत मिलने पर वाहन स्टैंड का ठेका निरस्त कर दिया गया। निगम की ओर से बोर्ड लगाया गया है जिसमें नि:शुल्क लिखा है।
साथ ही यह भी कहा गया है कि शुल्क लिया जाने पर थाने पर शिकायत करें। साथ ही वाहन अपनी जिम्मेदारी पर ही खड़े किए जाए। इधर महाकाल मंदिर के सामने लोगों द्वारा ऐसे स्थानों पर अपने वाहनों को खड़ा किया जा रहा है जहां पर नो-पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है। कुछ लोग मना करने के बावजूद अपने वाहनों को नो-पार्किंग के स्थान पर खड़ा कर देते हैं।