- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 03-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
ठीक 12 बजे गोपाल मंदिर पर हर का हरि से मिलन…
उज्जैन | वैकुंठ चतुर्दशी पर गुरुवार की रात हजारों भक्तो का हुजूम, फूलों की वर्षा और आतिशबाजी के बीच भगवान महाकाल श्रीहरि विष्णु से मिलने गोपाल मंदिर पहुंचे। रात 11 बजे सवारी मंदिर से शुरू हुई। ठीक 11.58 बजे गोपाल मंदिर पहुंची, जहां हरिहर मिलन हुआ। इस बार प्रशासन की धारा 144 का असर रहा कि प्रतिबंधित हिंगोट जैसे पटाखे नहीं जलाए फिर भी एक रॉकेट से रीगल टॉकीज की छत पर कचरे में आग लग गई थी।
ऐसे मिले हरि से हर
चंद्रमौलेश्वर के मुघौटे को द्वारकाधीश की प्रतिमा के सामने रखा। पुजारियों ने द्वारकाधीश को बिल्वपत्र की माला भेंट की तो महाकाल को तुलसी की माला अर्पित कर हरि-हर मिलन कराया। करीब डेढ़ घंटे के पूजन-अभिषेक के बाद बाबा महाकाल की सवारी पुन: मंदिर पहंुची।