- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
डंपर चालक ने ली बालक की जान, एक गंभीर
लापरवाह डंपर चालक ने ली बालक की जान, एक गंभीर
उज्जैन। परिचित के साथ बीती शाम बाइक से उज्जैन आ रहे बालक की बाइक को गुनई के पास तेज रफ्तार डंपर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बालक की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने बालक के शव का पीएम कराया और डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कुलदीप पिता राजेश मोगिया 15 वर्ष निवासी मालीखेड़ी 7वीं का छात्र था। उसे गांव में रहने वाला अरुण चौधरी अपनी बाइक पर बैठाकर उज्जैन आ रहा था उसी दौरान गुनई के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। अरूण चौधरी का गंभीर हालत में उपचार जारी है। कुलदीप के परिजनों ने बताया कि अरूण चौधरी मोटर बाइंडिंग का काम करता है और वह कुलदीप को बाइक पर लेकर उज्जैन आ रहा था।