- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
स्मार्ट मीटर लगवाने में आनाकानी की तो कटेगा बिजली का कनेक्शन
दो फेज में किया जा रहा मीटर लगाने का कार्य
शहर में अभी तक केवल 33 हजार घरों में ही लगे स्मार्ट मीटर
उज्जैन।बिजली कंपनी का घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रोजेक्ट रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। वहीं कंपनी को मीटर लगाने के मामले में जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए कंपनी ने फैसला किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने में आनाकानी करने वालों की बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस पर जल्द ही अमल होगा।
दरअसल, स्मार्ट मीटर योजना के अंतर्गत बिजली कंपनी को शहरी क्षेत्र में कुल 1.25 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाना हैं। इसकी शुरुआत जनवरी 2021 से हो चुकी है। इस काम के लिए शहर मेें कुल 20 टीमें काम कर रही हैं। बावजूद स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में कोई रफ्तार नहीं पकड़ी है। कारण, उपभोक्ताओं का सहयोग न मिलना है। स्थिति यह है कि अभी तक महज 33 हजार घरों में ही स्मार्ट मीटर लग पाए है। जबकि कंपनी को 1.25 घरों का टारगेट मिला है। लेकिन अब जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करेंगे, उसके घर का बिजली कनेक्शन भी काटा जाएगा।
बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री राजीव पटेल ने बताया कि विद्युत संरक्षण अधिनियम 2013 में यह प्रावधान है कि कंपनी को नये मीटर लगाने या पुराने के बदलने के लिए उपभोक्ता से अनुमित लेना जरूरी नहीं है। नियम का पालन न करने पर कनेक्शन काटा जा सकता है। पटेल ने बताया कि वर्तमान में स्मार्ट मीटर लगाने का काम दो फेज में किया जाएगा। पहले फेज में पूर्व और पश्चिम शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जबकि ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर दूसरे फेज में लगना शुरू होंगे। पश्चिम शहर संभाग में करीब 65 हजार स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य हैं। अब तक 16 हजार पांच सौ लगा दिए गए हैं। जबकि पूर्व शहर संभाग के अंतर्गत कुल 16 हजार के 900 मीटर लग पाए हैं। फिलहाल कंपनी को 31 मार्च 2022 तक दोनों शहरी क्षेत्र के हर घर में स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य है।