- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
डाक विभाग : ऑफिस के बाहर बेरोजगारों की लंबी कतार
उज्जैन | डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्ती के लिए सोमवार को देवासगेट मुख्य पोस्ट ऑफिस के बाहर युवाओं की लंबी लाइन लगी रही। पोस्ट ऑफिस में सप्ताहभर से फार्म भरे जा रहे हैं। 2 मई आखिरी तारीख होने से एक दिन पहले आवेदकों की भीड़ रही। देवासगेट पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर एल एन चौहान ने बताया मप्र में 1859 पदों पर भर्ती होना है। इसमें 732 पद सामान्य है। उज्जैन संभाग के 135 पद भी इसमें शामिल है। उज्जैन में अब तक 4500 फार्म भरे जा चुके हैं। 100 रुपए शुल्क, 10 वीं की मार्कशीट आदि प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं। महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है। मंगलवार को फार्म जमा करने का आखिरी दिन है।