- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
डिजाइनर दीपों से जगमगाएगी दीपावली
दीपावली पर चारों ओर दीपक की जगमगाहट देखते ही बनती है। लोग अपने घरों को दीयों से सजाते हैं। इस बार परंपरागत मिट्टी के दीपक के साथ अहमदाबाद से मिट्टी के डेकोरेटिव दीपक भी बाजार में मौजूद हैं। अलग-अलग शेप में बने यह दीपक शहरवासियों को आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे में कुम्हारों द्वारा बनाए पारंपरिक दीयों की मांग कम है।
दीपावली पर इस बार घर डेकोरेटिव दीपक से जगमगाएंगे। मिट्टी से बने डेकोरेटिव दीपक देखने में भी काफी आकर्षक हैं। बाजार में स्वस्तिक, पंच दीपक, पॉट शेप दीपक जिसमें मोम भरी होती है सहित अन्य डिजाइनर दीपक मिल जाएंगे। बाजार में इन्हें अलग-अलग कीमतों पर बेचा जा रहा है।
अहमदाबाद से आ रहे डिजाइनर दीपक
इस बार अहमदाबाद से बड़ी मात्रा में मिट्टी के डिजाइनर दीपक बाजार में आए हैं। बियाबानी चौराहा निवासी दिलीप प्रजापत ने बताया अहमदाबाद से मिट्टी के डिजाइनर दीपक मंगवाए हैं जिसकी भी बिक्री काफी अच्छी है। डिजाइनर दीपक खेरची में दो रुपए प्रति नग के हिसाब से बेचा जा रहा है। इन्हें देवास, नागदा, शाजापुर, आगर आदि शहरों में भी भेजा जा रहा है। दीपावली पर अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी आए
बाजार में मिट्टी के दीपक के साथ इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी मौजूद हैं। बिना तेल के यह दीपक लाइट से जलते है। प्लग में पिन लगाकर स्वीच ऑन करते ही यह जगमगाने लगते हैं लेकिन चाइनीज आयटम होने से इनकी कोई गारंटी नहीं होती। देखने में भले ही यह आकर्षक लगते हों लेकिन कीमत अधिक होने और बिजली से चलने के कारण यह कम पसंद किए जा रहे हैं। चूंकि दीपावली पर मिट्टी के दीपक लगाने की प्राचीन परंपरा है इसलिए लोग इन्हें कम ही पसंद कर रहे हैं।