- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग सक्रिय
दीपावली पर्व के नजदीक आते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर सहित जिले में भी मिलावटखोरी को रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण, शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिले इसके लिए निगरानी व निरीक्षण टीम द्वारा किया जा रहा है। विभाग ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावट की संभावना के चलते खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। बीमा चौराहा स्थित नाकोड़ा के नमकीन से मावा पेड़ा का नमूना, शगुन डेयरी फ्रीगंज से मावा बर्फी, सुंदर डेयरी फ्रीगंज से दही व सिंधु डेयरी फ्रीगंज से घी के नमूने लिए गए। इसके साथ विभागों ने उन्हेल से नमकीन एवं घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेंजे। विभाग की एक टीम ने तराना में भी खाद्य प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर नमूने लिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुषमा पथरोल के मुताबिक लिए गए नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेंजे जाएंगे।
जांच में मिलावट पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया दुकानदारों को साफ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश के साथ निर्देशों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। ग्राहकों से भी अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते वक्त उसे देखें व परखें और पैकिंग वाली खाद्य सामग्री खरीदते वक्त उसके लेबल पर पैकिंग की तारीख, बेच नंबर, पता आदि की जानकारी है या नही इसकी भी जांचकर ही खरीदें। कार्रवाई करने गई टीम में अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद, बीएस देवलिया, शैलेष कुमार गुप्ता, दीपा टटवाड़े, नमूना सहायक सलीम खान शामिल थे।