- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
- ड्यूटी के बाद रंगों में डूबी उज्जैन पुलिस: कलेक्टर-एसपी ने जवानों संग मनाई होली, ढोल-डीजे पर थिरके अफसर और जवान
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती की प्रक्रिया: रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे महाकाल, भोर में उमड़ा आस्था सागर!
- चैत्र मास की पहली जत्रा शुरू, चिंतामण गणेश मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब; प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम
डीआईजी कुशवाह ने किया पुलिस लाइन में सालाना निरीक्षण…
सिपाही को रिवार्ड, ट्रैफिक डीएसपी सुरेंद्रपाल सिंह को फटकार
करीब दो घंटे तक चला निरीक्षण, सीएसपी से कहा-तुम्हारी आवाज कड़क नहीं
उज्जैन।डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह ने डीआरपी लाइन में पुलिस की सालाना परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान बेहबतरीन जवाब और जानकारी देने पर सिपाही को रिवार्ड देने की घोषणा की।
वहीं ट्राफिक जवानों की वर्दी और बेल्ट ठीक न होने और नियमों की जानकारी नहीं रहने पर ट्रैफिक डीएसपी सुरेंद्रपाल सिंह को फटकार का सामना करना पड़ा। निरीक्षण के साथ ही पुलिस वाहनों को भी जांचा साथ ही दरबार लगाकर पुलिस जवानों की समस्याओं की जानकारी भी ली।
देवास रोड स्थित पुलिस लाइन में सुबह 8 बजे डीआईजी अनिलसिंह कुशवाह ने सालाना निरीक्षण शुरू किया। करीब दो घंटे तक निरीक्षण चला। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने पुलिस जवानों की वर्दी और टोपी ठीक नहीं होने से उन्हें फटकार लगाई।
टै्रफिक डीएसपी राठौर को फटकार लगाते हुए कहा कि यातायात के जवानों को ट्रैफिक के नियम सिखाए जाएं। कई जवानों के बेल्ट तक ठीक नहीं पाए गए। सीएसपी वंदना राठौर से कहा कि दमदार आवाज में बात करें।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कई खामियां निकाली। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने पुलिस जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।
बलवा परेड भी हुई…डीआईजी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान बलवा परेड भी हुई। इसमें पुलिस जवान ही आम नागरिक बने और प्रदर्शन करते हुए बिजली बिल बढऩे को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व भी बलवा परेड हुई थी। इस दौरान भी बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था।
ये भी थे मौजूद...डीआईजी के निरीक्षण के दौरान एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एएसपी आकाश भूरिया, डीएसपी अरविंद तिवारी, सुरेंद्रपाल सिंह राठौर, सीएसपी हेमलता अग्रवाल, वंदना चौहान, आरआई जयप्रकाश आर्य सहित सभी थानों के प्रभारी मौजूद थे।