- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
डीआरएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
रतलाम डीआरएम मनोज शर्मा शनिवार सुबह ११ बजे स्पेशल सैलून से रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंंने सबसे पहले वे मालगोदाम पार्सल ऑफिस पहुंचे। यहां का जायजा लेने के बाद उन्होंने होलीडे होम में व्यवस्थाएं देखी। इसके पश्चात लोको पायलेट रनिंग रूम निरीक्षण करते रहे। यहां से देवास होते हुए वे इंदौर जाएंगे। इससे पहले सुबह से रेलवे स्टेशन पर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं जुटाई जाती रहीं। सफाई कर्मचारी स्टेशन परिसर एवं पटरियों को धोते रहे।
इसके अलावा आरपीएफ जवान भी मुस्तैद नजर आए। आरपीएफ थाने में भी सफाई होती रही। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति के तीन सदस्यीय दल ने निरीक्षण किया था और सफाई, पानी और अन्य सुविधाएं नहीं होने पर एडीआरएम सहित आरपीएफ को फटकार लगाई थी लेकिन इसके बाद भी व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं आया। जब भी कोई अधिकारी आता है तो उसके पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाती हैं लेकिन उनके जाने बाद ही स्थिति जस की तस हो जाती है। निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों की सूचना पहले से होने पर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं जुटा ली जाती हैं।