- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
जिले के दो हजार मरीजों के होंगे नि:शुल्क ऑपरेशन
ऐसे मरीज जिनकी किडनी ट्रांसप्लांट की जाना है, हार्ट का ऑपरेशन होना है या कटे-फटे होंठ की सर्जरी की जाना है। उन्हें ऑपरेशन के लिए इस्टीमेट या दस्तावेज बनवाने के लिए यहां-वहां चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। उनके लिए निजी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम बनाई है। वे उपकरण साथ में लेकर आएंगे, मरीज की जांच करेंगे व ऑपरेशन में खर्च होने वाली राशि स्वीकृत होगी।
मरीजों के ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल सुरक्षा अभियान व राज्य बीमारी सहायता निधि योजना के तहत किए जाएंगे। इसके लिए एक ही छत के नीचे जिले में पहली बार ऐसा आयोजन 17 दिसंबर को माधवनगर अस्पताल में किया जाएगा, जहां करीब दो हजार मरीजों की जांच होगी। इसके लिए निजी अस्पतालों के डॉक्टर अपने साथ में जांच उपकरण लेकर आएंगे। वे जांच करेंगे, किस अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा तथा तारीख भी तय हो जाएगी। संबंधित डॉक्टर ऑपरेशन के खर्च का इस्टीमेट प्रस्तुत करेंगे,जिसे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्वीकृति देंगे। प्रभारी सीएमएचओ व सिविल सर्जन डॉ.एमएल मालवीय के अनुसार दो हजार मरीजों का इलाज करने का लक्ष्य रखा गया है।