- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
डूबने से मौत तो रोक नहीं पाए, अब रपट पर मवेशी भी बन रहे लोगों के लिए खतरा
उज्जैन | श्रावण-भादौ पर शिप्रा स्नान के लिए रामघाट पर देशभर से श्रद्धालु आ रहे हैं। इनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए निगम कितनी मुस्तैद है इस फोटो से साफ हो जाता है। यहां घाटों पर फिसलन होने और पानी की गहराई बताने वाले बोर्ड नहीं होने से लोग डूब रहे हैं। अब यहां मवेशी भी छोड़ दिए, जो सींग उठाकर श्रद्धालुओं के पीछे दौड़ रहे हैं। इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अपर आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया मवेशी गैंग द्वारा रोज पशु पकड़े जाते हैं। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था भी की जा रही है। तैराक तैनात होंगे। सफाई की व्यवस्था भी है। मवेशियों की रोकथाम भी की जाएगी।