- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
डॉयल 100 में ड्यूटी पर होमगार्ड जवान की मौत
उज्जैन। जीवाजीगंज थाने में पदस्थ होमगार्ड जवान को अल सुबह गश्त के दौरान सीने में दर्द उठने पर साथी पुलिसकर्मी उपचार के लिये जिला चिकित्सालय ले गये, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रामलाल पिता पूरा माल (45 वर्ष) निवासी तिरूपति धाम कानीपुरा रोड 1992 से होमगार्ड में था और वर्तमान में वह जीवाजीगंज थाने में पदस्थ था। रामलाल बीती रात एफआरवी 28 में हेड कांस्टेबल बद्रीलाल डाबी, ड्रायवर अरुण चौहान के साथ गश्त ड्यूटी कर रहा था।
सुबह करीब 3.30 बजे उसने साथी पुलिसकर्मी डाबी से सीने में दर्द की शिकायत की। उसे तुरंत जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां रामलाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि रामलाल के तीन बच्चे हैं।