- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
डॉ. पुरोहित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला चिकित्सालय में पदस्थ और पोस्टमार्टम स्पेशलिस्ट डॉ. बी.बी. पुरोहित को सुबह अस्पताल पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करेगी जहां उनके बयान होना है।बताया जाता है कि डॉ. बी.बी. पुरोहित जिला चिकित्सालय में पदस्थ रहते हुए पोस्टमार्टम स्पेशलिस्ट भी हैं इसी के चलते उनके कई मामलों में कोर्ट में बयान होना हैं, कोर्ट में बार-बार तारीख लगने के बावजूद डॉ. पुरोहित लंबे समय से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। दो दिनों पूर्व कोर्ट द्वारा डॉ. पुरोहित को 9 मामलों में बयानों के लिये नोटिस भी जारी किया गया था बावजूद इसके डॉ. पुरोहित कोर्ट नहीं पहुंचे। महिदपुर के कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में भी डॉ. पुरोहित के बयान होना थे।
जज द्वारा जब डॉ. पुरोहित को तलब किया गया तो पुलिस ने उनके कोर्ट न पहुंचने की जानकारी दी इसके बाद जज द्वारा झारड़ा पुलिस को निर्देशित किया गया कि दो दिनों बाद सुनवाई के दौरान डॉ. पुरोहित को गिरफ्तार कर पेश किया जाये। इसी के चलते पुलिस की टीम सुबह जिला चिकित्सालय पहुंची जिसमें थाना प्रभारी व चार जवान शामिल थे।