- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
डॉ. संजीव कुमरावत को हटाया
अब माधवनगर अस्पताल के प्रभारी होंगे डॉ.विक्रम रघुवंशी
उज्जैन। कलेक्टर आशीषसिंह ने माधवनगर हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ.संजीव कुमरावत का ट्रांसफर नागदा कर दिया है। आज जारी आदेश में डॉ.कुमरावत को निर्देश दिए गए हैं कि वे नागदा में बीमा अस्पताल तथा कोविड आयसीयू का काम देखेंगे। इधर माधवनगर में अब नोडल अधिकारी डॉ.विक्रम रघुवंशी होंगे।
इधर सूत्रों का दावा है की डॉ. कुमरावत के स्थानांतरण की खबर सुनने के बाद माधवनगर हॉस्पिटल के हैल्थ वर्कर्स ने राहत की सांस ली। सूत्र बताते हैं कि डॉ.कुमरावत के छोटे से कार्यकाल में वह हो गया, जो कोरोनाकाल में गत वर्ष से अभी तक नहीं हुआ था। हेल्थ वर्कर्स का बड़ा समुह दावा कर रहा है कि उनके कार्यकाल में पहली बार माधवनगर हॉस्पिटल के कोरोना वारियर्स गुटों में बंटे और व्यवस्था के खिलाफ शिकायती पत्र नोडल अधिकारी अंकित अस्थाना, सीएमएचओ डॉ.महावीर खण्डेलवाल को दे चुके थे वहीं एक प्रतिलिपि कलेक्टर को भी भेजी गई।