- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
ड्रग्स तस्कर शबनम काकू के मकान पर चले हथोड़े
शिवराज सरकार की माफिया और ड्रग्स तस्करों को जड़ से उखाड़ फेंकने की मुहिम में मंगलवार को उज्जैन में कुख्यात महिला ड्रग्स तस्कर शबनम काकू के मकान को प्रशासन ने जमीदोंज कर दिया। शबनम के खिलाफ महाकाल थाने में एक दर्जन अपराध दर्ज हैं। जिसमें ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और जुआ-सट्टा खिलाना शामिल है। शबनम अभी NDPS के तहत सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में बंद है।
कार्रवाई के समय सीएसपी, महाकाल थाना प्रभारी समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। सीएसपी अश्विनी नेगी ने बताया कि महाकाल थाना क्षेत्र में तोपखाना एरिया के खंदार मोहल्ले में शबनम काकू का मकान है। नगर निगम ने इसे आवासीय परमिशन दी थी। लेकिन शबनम में इस परिसर को व्यावसायिक बना लिया। इसी परिसर को मंगलवार को ढहा दिया गया। मकान गली में होने के कारण जेसीबी मशीन नहीं पहुंच पाई तो नगर निगम की रिमूवल गैंग के कर्मचारियों ने हथौड़े से ही मकान का ध्वस्त कर दिया।