- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
ढाई लाख की चोरी का हुआ खुलासा
उज्जैन में छह दिन पहले हुई करीब ढाई लाख की चोरी का खुलासा बुधवार को महाकाल थाना पुलिस ने कर दिया। पड़ोस के मकान में रहने वाले किराएदार ने अपने दो साथियों के साथ चोरी की थी। पुलिस ने चोरी गए आभूषण व नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 फरवरी की रात महाकाल थाना क्षेत्र के कार्तिक चौक बाड़ी मोहल्ला निवासी रिजवान अपने भाई की बरात लेकर इंदौर गए थे। रात करीब ढाई बजे बरात से वापस आए तो देखा पहली मंजिल के कमरे की खिड़की खुली है। कमरे में सामान अस्त व्यस्त था। आलमारी खुली थी। उसकी लॉकर भी टूटा था। उसमें रखी नकदी करीब 50 हजार और सोने चांदी के जेवरात नदारद थे। दूसरे कमरे में रिजवान के चाचा शरीफ के कमरे में आलमारी का लॉक टूटा था। उसमें रखे गहने भी गायब थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर तफ्तीश शुरू की।