- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
ढाबा संचालक ने युवक की हत्या की:पैसों के विवाद में भाई-साथियों के साथ मिलकर ग्राहक को लाठी-डंडों से मारा, चारों आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन में इंगोरिया थाना क्षेत्र में ढाबा संचालक ने ढाबे पर आए ग्राहक की हत्या कर दी। युवक ढाबे पर खाना खाने आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ढाबा संचालक ने भाई और साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार किया है।
इंगोरिया थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि ग्राम पलसोड़ा में रहने वाला भरत बरगुंडा अपने साथी विजयपाल राजपूत निवासी मौलाखेड़ी के साथ टाइगर ढाबे पर खाना खाने गया था। ढाबे पर पैसों को लेकर ढाबा संचालक राकेश सूर्यवंशी से विवाद हो गया। झगड़े के बाद दोनों वहां से निकल गए। वह मकड़ावन फंटे तक आ गए। कुछ देर बार ढाबा संचालक अपने भाई भोला और 2 साथी जितेन्द्र, अरुण के साथ पीछा करते हुए फंटे तक पहुंचे। यहां दोनों पर लाठी-धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने भरत बरगुंडा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विजय पाल की हालत गंभीर होने पर उज्जैन रैफर किया है।
टीआई ने बताया कि 30 अप्रैल और 1 मई की रात करीब 12:30 बजे ग्राम मकडावन बस स्टैंड चौराहे पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और बाइक जब्त की गई है।
पुराना विवाद भी सामने आया
घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि भरत बरगुंडा दो दिन पहले भी टाइगर ढाबे पर खाना खाने आया था। उस दौरान भी ढाबा संचालक से विवाद हुआ था। सोमवार रात भी वह दोबारा साथी के साथ खाना खाने आया। यहां दोबारा पैसों को लेकर विवाद हो गया।