- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
ताजपुर में जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष:एक की हत्या, दो घायल; एक-दूसरे के रिश्तेदार थे, चाकू सहित अन्य हथियार चले, दो पर केस दर्ज
ताजपुर में रविवार शाम पांच बजे जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक युवक की हत्या हो गई और उसके पिता सहित दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज दिया जा रहा है। पंवासा थाना टीआई गजेंद्रसिंह पचाेरिया ने बताया कि ताजपुर में रहने वाले 27 वर्षीय मलखान और उसके पिता रूपसिंह का विवाद 50 वर्षीय बहादुर पिता ईश्वरसिंह और उनके बेटे कृष्ण पाल से हो गया था। विवाद इतना गहराया कि दोनों पक्षों में चाकू सहित अन्य हथियार चले।
गंभीर रूप से घायल कृष्ण पाल सिंह की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। कृष्ण पाल सिंह विवाहित था। घटना में मृतक के पिता बहादुर सिंह व मलखान सिंह को भी चोटें आई हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टीआई पचाेरिया ने बताया कि विवाद करने वाले आपस में रिश्तेदार हैं। बहादुर सिंह रिश्ते में मलखान का चाचा लगते हैं। मामले में मलखान व उसके पिता रूप सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।