- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
सट्टा चलवाने का आरोप , चार पुलिसकर्मी सस्पेंड:तराना में सट्टा चलाने के आरोप में एसआई, एएसआई सहित आरक्षक सस्पेंड
उज्जैन,। पुलिस की मिलीभगत से चल रहे सट्टे को लेकर उज्जैन एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। दरअसल चार दिन पहले क्राईम ब्रांच ने तराना थाना क्षेत्र में तीन सट्टे के अड्डे पर दबिश दी थी। हजारों रुपए का सट्टा पकड़ाने पर जांच की तो पता चला सट्टे चलवाने में एसआई सहित चार पुलिसकर्मी भी लिप्त थे। जिसके चलते चारों पर कार्यवाही की गई।
तराना में पुलिस ने सट्टे को लेकर कार्यवाही की थी। इसके बावजूद तीन जगह पर खुलेआम सट्टा चल रहा था। 8 जून को क्राईम ब्रांच डीएसपी विनोद कुमार मीणा ने तीन जगह दबिश देकर 11 लोगों को पकड़कर करीब 71 हजार रुपए बरामद किए थे। पूरे मामले में आरोपियों की मोबाइल सीडीआर निकाली तो पता चला सट्टा एसआई त्रिभूवन कुशवाह,एएसआई लोकेंद्रसिंह जादौन,आरक्षक अनिल यादव व दामौदर शर्मा की मिली भगत से चल रहा था। जिसके बाद एसएसपी शुक्ल ने रविवार दोपहर चारों को सस्पेंड कर दिया।