- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
तीन को आज रिमांड पर लेगी पुलिस साथियों की भूमिका की तलाश
उज्जैन। प्रेमनगर के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले रखा है। तीन की भूमिका स्पष्ट होने पर नागझिरी पुलिस उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। वारदात में अन्य की भूमिका का पता लगाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई तय करेगी।
सीएसपी ऋतु केवरे ने बताया कि मायापुरी स्थित प्रेमनगर के विकास पाटीदार की हत्या के केस में पुलिस ने उसी के छह दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। मामले की पड़ताल में राजेंद्र नगर निवासी विशाल भदौरिया, कानीपुरा के विशाल उर्फ चाचू व दीपक द्वारा हत्या करना स्पष्ट हो गया। शेष तीन ने हत्या करने या लाश ठिकाने लगाने में भूमिका निभाई या नहीं पता कर रहे हंै। केस में नामजद हुए तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट से रिमांड पर लेंगे, लेकिन अन्य को वारदात में लिप्त पाए जाने पर ही आरोपी बनाएंगे।
एएसपी बोले निर्दोष न फंसे – छह लोगों के पकड़ाने पर मंगलवार रात एएसपी नीरज पांडेय पूछताछ के लिए थाने पहुंचे। पांडेय ने बताया कि विशाल सहित दो लोगों ने हत्या की। वे अन्य को भी हत्या के दौरान साथ में होना बता रहे हैं। इसे देखते हुए निर्देश दिए कि चाहे देरी से खुलासा हो, लेकिन निर्दोष नहीं फंसना चाहिए।
आगर रोड़ पर हत्या, इंदौर रोड़ पर लाश फैंकी
सीएसपी केवरे के अनुसार मृतक विशाल भदौरिया की मुंह बोली बहन को परेशान करता था इसलिए आरोपियों ने उसे शराब पिलाकर गांधीनगर में टामी से हमला व साफी से गला दबाकर मार डाला। हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए मालनवासा में लाश फैंक दी।