- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
तीन दिनों से सिनेमाघरों में नहीं हो पा रहा है फिल्मों का प्रदर्शन
उज्जैन। प्रदेश भर में तीन दिन से फिल्मों का प्रदर्शन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण सिने प्रेमियों में निराशा बनी हुई है। उम्मीद है कि दो दिन के भीतर हड़ताल समाप्त हो जाएगी।
स्थानीय निकायों द्वारा फिल्मों पर लगाये गए मनोरंजन कर के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है।
मुंबई से डिस्ट्रीब्यूटर्स ऐसोसिएशन ने फिल्मों के सेटेलाइट चैनल सिंगल पूरे प्रदेश में रोक दिये हैं। इसलिये सिनेमाघर संचालक चाहे भी तो फिल्मों का प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। पहले सिनेमाघरों में रील चलाकर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता था लेकिन अब सिनेमाघरों में फिल्मों का प्रदर्शन सेटेलाइट तकनीक से किया जाता है। पायरेसी रोकने एवं बेहतर क्वालिटी के लिए इस तकनीकी को लाया गया है। मल्टीप्लेक्स के साथ ही सिंगल स्क्रीन में भी सिग्रल के माध्यम से ही फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है।
सिनेमाघर संचालक चाहते हैं कि हड़ताल समाप्त हो लेकिन उनके हाथ में कुछ नहीं है। क्योंकि असल झगड़ा तो मल्टीप्लेक्स वालों का है और इसमें सिंगल स्क्रीन वाले बेवजह पिस रहे हैं। अब चुनाव आचार संहिता लग गई है इसलिए सरकार और स्थानीय निकायों की ओर से कोई राहत मिलना संभव नहीं है। यही वजह है कि अब २-३ दिन के भीतर हड़ताल समाप्त होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। रविवार को कई सिने प्रेमी बड़े पर्दे पर फिल्म का आनंद लेने पहुंचते हैं लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें मायुसी का सामना करना पड़ा।