- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
दिल्ली में पहुंची कांग्रेस की पैनलें
उज्जैन। विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सभी विधानसभा क्षेत्रों की पैनलें पहुंच चुकी है और अब वरिष्ठ नेताओं की सहमति के बाद दो -तीन दिन बाद प्रत्याशी घोषित करने का क्रम शुरू होने की संभावना है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी, महंत राजेंद्र भारती, उज्जैन दक्षिण से जयसिंह दरबार, राजेंद्र वशिष्ठ, महिदपुर से सरदारसिंह चौहान, दिनेश जैन बोस, युवा नेता हेमंतसिंह चौहान, तराना से महेश परमार, राजेंद्र मालवीय, घटिटया से पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, नागदा-खाचरौद से पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, सूर्यप्रकाश शर्मा, बडऩगर से पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह सिसौदिया, मुरली मोरवाल का नाम पैनल में शामिल है। यदि पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डु को आलोट से प्रत्याशी बनाया गया तो घट्टिया से पूर्व विधायक रामलाल मालवीय को मौका मिल सकता है। पार्टी ने इस बार सांसद एवं पूर्व संासदों को भी चुनाव में खड़ा करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा उज्जैन जिले की सात सीटों में से एक टिकट युवा कांग्रेस के कोटे से मिलना तय है।
टिकट को लेकर अभी वरिष्ठ नेताओं के बीच विचार विमर्श चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं मप्र कांग्रेेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों को टिकट दिलवाने के लिये प्रयासरत हैं। इसीलिये इस बात के लिये प्रयास किये जा रहे हैं कि उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्र में सहमति के बाद नाम तय किये जाये।