- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
तीन दिन बंद रहेगी मंडी
18 से 20 तक मंडी में होली का अवकाश 21 को खुलेगी
22 को फिर रंगपंचमी की छुट्टी
ट्रैक्टर-ट्रालियों की लगी कतार, गेहूं के भाव में 100 रुपए की तेजी
उज्जैन।मंडी में पिछले तीन दिनों से गेहूं की बंपर आवक हो रही है। इस बीच अब होली के बाद 18 से 20 मार्च तक कृषि उपज मंडी में अवकाश रहेगा। 21 को मंडी खुलेगी तथा 22 मार्च को रंगपंचमी पर्व का अवकाश रहेगा। चार दिन के अवकाश के बाद जब मंडी खुलेगी तो गेहंू की और अधिक आवक बढ़ेगी।
सुबह 11 बजे तक ही 500 से अधिक टै्रक्टर-ट्रालियां मंडी में आ गई थी। गेहूं का भाव भी व्यापारी क्वालिटी अनुसार तय कर रहे हैं। मंडी व्यापारी गोविंद खंडेलवाल ने बताया कि आज बुधवार को गेहूं के भाव में 100 रुपए की तेजी रही। गहूं 2050 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल बिका।
औसत दाम 1950 से 2150 रुपए के बीच चल रहे हैं। अच्छी क्वालिटी का गेहूं 2600 रुपए क्ंिवटल तक बिक रहा है, वहीं न्यूनतम दाम 2100 तक किसानों को मिल रहा है। गेहूं के साथ ही चना व अन्य उपज लेकर भी किसान आ रहे हैं। मंडी में बढ़ती आवक को देखते मंडी प्रशासन ने भी कर्मचारियों की तैनाती की है। शाम तक गेहूं सहित अन्य उपज की नीलामी हो रही है। शेष बचे गेहूं की नीलामी अगले दिन की जा रही है।
किसानों को पंजीयन करवाना जरूरी
मंडी सचिव उमेश शर्मा ने बताया कि मंडी प्रांगण में गेहूं विक्रय हेतु प्रवेश करते समय किसान प्रवेश गेट पर मौजूद कर्मचारी को अपनी समग्र आईडी, गेहूं पंजीयन क्रमांक एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से नोट कराएं।
कृषि उपज मंडी में रबी उपार्जन अंतर्गत गेहूं विक्रय करने वाले किसानों की डाटा एंट्री वेब पेज पर करने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गेहूं विक्रेता कृषक की प्रवेश पर्ची पर समग्र आईडी तथा गेहूं पंजीयन क्रमांक अंकित किया जाना अनिवार्य है। प्रवेश पर्ची पर अंकित समग्र आईडी एवं गेहूं पंजीयन क्रमांक को अनुबंध पत्रक एवं तौल पर्ची पर भी अंकित किया जाएगा।