- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
बसों से 10 कदम दूरी पर खड़े पुलिसकर्मियों को सुनाई नहीं देती इंदौर…इंदौर…इंदौर की आवाजें
देवासगेट से हो रहा इंदौर की बसों का संचालन, कार्यवाही नहीं, सड़क पर लगता है जाम
उज्जैन।यातायात पुलिस की हाजिर जवाबी किसी भी सामन्य व्यक्ति के लिये आश्चर्य का विषय उस समय बन जाती है जब पुलिस अफसर कहते हैं कि बस वाले चोरी छुपे बस स्टैण्ड तक आकर इंदौर की सवारियां भरते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि ये बस वाले न सिर्फ सवारी बैठाते हैं बल्कि डंके की चोंट जोर-जोर से आवाजें भी लगाते हैं इंदौर…इंदौर…इंदौर जो यहां मौजूद पुलिसकर्मियों को सुनाई नहीं देती।
कुछ समय बस स्टैण्ड पर खड़े होने के बाद बस आगे बढ़ती है। रेलवे स्टेशन गेट के पहले खड़ी होती है। यहां पर भी कंडक्टर की आवाजें जारी रहती हैं और करीब 10-15 मिनिट तक सवारियां बैठाई जाती है। फिर मालगोदाम, इंदौरगेट, हरिफाटक ब्रिज तक यही बसें सवारियों को बैठाते हुए नानाखेड़ा की ओर रवाना होती हैं, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि हजारों लोगों को बस कंडक्टर की आवाजें सुनाई देती हैं, बसें दिखती हैं और इनकी वजह से लगने वाले जाम की वजह से लोग परेशान भी होते है और बसों से 10 कदम की दूरी पर खड़े यातायात व देवासगेट थाने के पुलिसकर्मियों को न तो बसें दिखती है और न ही आवाजें सुनाई देती है।
टीआई बोले…एक माह में 50 बसों के चालान बनाये
यातायात थाना प्रभारी पवन बागड़ी ने बताया कि पिछले एक माह में देवासगेट बस स्टैण्ड से इंदौर के लिये चलने वाली करीब 50 बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है बावजूद इसके बस संचालक देवासगेट बस स्टैण्ड से बसें संचालित करने से बाज नहीं आते। चोरी छुपे रास्तों से बस स्टेण्ड तक पहुंचकर सवारियां बैठाते हैं। टीआई बागड़ी के अनुसार देवासगेट चौराहे पर यातायात पुलिस का पाइंट भी लगता है। इसके अलावा देवासगेट थाने के जवान भी यहां मौजूद रहते हैं।
चालान से नहीं मानते तो क्या अब आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा
देवासगेट बस स्टैंड से शाजापुर, आगर, महिदपुर बडऩगर आदि स्थानों के लिये बसों का संचालन होता है जबकि देवास व इंदौर जाने के लिये नानाखेड़ा बस स्टेण्ड निर्धारित किया गया है।
पुलिस द्वारा एक माह में 50 बसों के चालान बनाने के बाद भी बस संचालक नहीं मानते तो पुलिस क्या करेगी, क्या बस संचालकों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाएंगे इस प्रश्न के उत्तर में टीआई बागड़ी बताते हैं कि यातायात पुलिस के पास इसके अधिकार नहीं हैं हम सिर्फ चालान बना सकते हैं।
देवासगेट पुलिस ने 1 ऑटो, 2 मैजिक और 1 बस पर की चालानी कार्रवाई
देवासगेट चौराहे पर बसों की वजह से यातायात बाधित होने की शिकायतें कलेक्टर, एसपी से होने और बैठकों में लोगों द्वारा इस मुद्दे को उठाये जाने के बाद मंगलवार को देवासगेट पुलिस नींद से जागी, लेकिन पुलिस ने भी यातायात बाधित करने के पीछे 1 ऑटो, 2 मैजिक और 1 बस चालक को जिम्मेदार माना और चालान बनाये। इसमें खास बात यह कि जिस बस का चालान बना वह भी बड़ोदिया, माकड़ोन, घोंसला, उज्जैन के बीच चलती है।