- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
बाबा महाकाल के आंगन में हुआ होलिका दहन
विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में गुरुवार शाम होलिका दहन के साथ होली के उत्सव की शुरुआत हो गई। उत्सव शुक्रवार को भी जारी रहेगा और मंदिर के प्रांगण में गुलाल से होली खेली जाएगी। इसके साथ ही मंदिर में होने वाली आरती का समय भी इसी दिन से बदल जाएगा। भगवान को ठंडे पानी से नहाने की शुरुआत भी होगी।
बाबा महाकाल के आंगन में देश की पहली होली खेली गई। शाम को सात बजे होलिका दहन किया गया। इसके बाद भगवान महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित किया गया। फिर पुजारियों ने फूलों की होली खेली। इस दौरान आस्था और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
महाकाल मंदिर परिसर में होलिका दहन के साथ होली के उत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। यह उत्सव शुक्रवार को भी जारी रहेगा। सुबह चार बजे भस्मारती के समय मंदिर के प्रांगण में गुलाल से होली खेली जाएगी। होली खेलने के लिए टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किए गए हैं।

