- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-06-2026
- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
तीन मोटरसाइकिल चोरी
उज्जैन। शहर में एक ही दिन में तीन जगह मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें हुईं। ये घटनाएं पिछले दिनों से बढ़ती चली जा रही हैं। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर निवासी रोहित कुमावत पिता बालाराम उम्र २० वर्ष किसी काम से किशनपुरा गये थे। कोई अज्ञात बदमाश उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी १३ ईयू ९०७४ को चुराकर ले गया। इसी प्रकार सदर निवासी रामचरण पिता शंकरलाल रावत पिता ३३ वर्ष अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी १३ डीपी ३०८६ से अरविंदनगर की तरफ गये। रास्ते में वे हीरामिल गेट के पास रूके और उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल हीरामिल के पास एक घर के सामने रखी।
कोई अज्ञात बदमाश यही से मोटरसाइकिल चुरा ले गया। इधर एक अन्य घटना में नखिल पिता चंद्रकुंवर मेहसारे उम्र २४ वर्ष निवासी अलखधाम कॉलोनी किसी काम से महानंदानगर की तरफ गये थे कि यहां कोई अज्ञात बदमाश उनकी मोटरसाइकिल एमपी १३ ईटी १९४५ को चुराकर ले गया। तीनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मोटरसाइकिल चोरों की तलाश शुरू की है।