- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
शहर की जनता खा रही प्रतिदिन 15 क्विंटल हरा मटर और गोभी
उज्जैन। चिमनगंज मंडी स्थित सब्जी मंडी में इन दिनों हरे मटर की लगातार आवक बढ़ती जा रही है। शहर की जनता भी सब्जियों के राजा आलू और मटर का ठंड के मौसम में भरपूर मजा ले रही हैं। शहरवासी इन दिनों 10 से 15 क्विंटल हरा मटर प्रतिदिन सब्जी के रूप में खा रही है, हरे मटर की आवक मंडी में कई दिनों से शुरू हो गई है। शुरुआत में मटर के थोक भाव 100 से 120 रुपए प्रति किलो के हिसाब से थोक में बिका था, लेकिन जैसे-जैसे मटर की आवक बढ़ती गई, भाव में निरंतर कमी आती गई। इन दिनों सब्जी मंडी में हरा मटर प्रतिदिन 6 से 10 क्विंटल के लगभग आ रहा है। जिसके न्यूनतम थोक भाव 1500 रुपए एवं अधिकतम 2500 प्रति क्विंटल के हिसाब से मंडी में बिक रहा है।
मटर के साथ ही फूलगोभी की भी प्रतिदिन 3 से 6 क्विंटल की आवक मंडी में हो रही है, जिसके न्यूनतम थोक भाव 4 से लेकर 10 किलो तक मंडी में बिक रहा था। ठंड के मौसम में सब्जियों की खपत शहर में बढ़ जाती है। वर्तमान में शहर की सब्जियों की कुल खपत देखी जाए तो 20 क्विंटल प्रतिदिन के हिसाब से भी ज्यादा खपत शहर में हो रही है।
सब्जी मंडी में सुबह ६ बजे से सब्जियों की थोक नीलामी का कार्य प्रारंभ हो जाता है। नीलामी के पश्चात मंडी से ही लोडिंग वाहनों के माध्यम से सब्जियां शहर के अन्य ग्रामीण अंचलों में भी शहर के व्यापारियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी जा रही है।