- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
तीन रंगों से सजे बाबा महाकाल, सवा लाख लड्डूओं का महाभोग लगाया
उज्जैन। आज रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तड़के होने वाली भस्मारती में राजाधिराज महाकाल के दर्शन भक्तों को तिरंगे रंग में हुए। पुजारी परिवार की ओर से बाबा महाकाल को तिरंगी पगड़ी धारण कराई गई तो वहीं सवा लाख लड्डूओं का भी भोग लगाया गया। महाकाल मंदिर परिक्षेत्र स्थित ही बड़े गणेश मंदिर में भी सात फीट की राखी का अर्पण हुआ। राखी मंदिर की ओर से ही बनाई गई थी। महाकाल में आज सुबह से ही रक्षाबंधन त्योहार का उल्लास नजर आया। भस्मारती में पुजारी परिवार की ओर से भांग से श्रृंगार किया गया। इसके बाद राखी बांधी गई।
न्यूयार्क से आई राखी बांधी : बड़े गणेश मंदिर में देश विदेश से राखी भेजी जाती है। पं. आनंदशंकर व्यास ने बताया कि इस वर्ष न्यूयार्क से भी पुष्पेन्द्र कौर, उषा अशोक अग्रवाल ने राखी भेजी है। जिन्हें मंत्रोच्चार के साथ बड़े गणेश को चढ़ाया गया।
श्रावणी उपाकर्म किया : ब्राह्मण समाजजनों ने सिद्धवट और रामघाट पर श्रावणी उपाकर्म किया। पंडित सुरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज तीर्थ इकाई एवं श्री सिद्धवट तीर्थ पुरोहित, पुजारी महासभा के तत्वाधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म पंडित द्वारकेश व्यास गांधीजी के आचार्यत्व में हुआ।