- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
नागदा में रक्षाबंधन पर्व पर दो घरों में छाया मातम, उफनते नाले में बह गए दो युवक
नागदा। राखी बांधने के लिए घर पर भाई का इंतजार कर रही बहन के सपने अधूरे रह गए। खेत पर कार्य से गया भाई बारिश से उफान में आए नाले में बह गया। जो दिनभर तलाशने के बाद भी नहीं मिल सका। मिली जानकारी के अनुसार विकासखंड नागदा-खाचरौद मुख्यालय से 15 किमी दूर गांव मीण में एक किसान रामलाल पिता कन्हैयालाल उम्र 45 वर्ष दोपहर 1 बजे खेत पर कार्य के लिए अपने भाई के साथ जा रहा था।
गांव में नई आबादी के समीप बनी पुलिया से पानी बहने से दोनों भाई हाथ पकड़कर नाला पार कर रहे थे। दोनों भाई ने नाला भी पार कर लिया था, लेकिन रामलाल दोबारा कुछ कार्य के लिए दूसरी ओर जा रहा था, इसी दौरान वह पानी के बहाव के साथ बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाढ़ आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। लगभग 6 घंटे तक तलाश करने के बाद भी युवक का पता नहीं चला।
