- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
पति ने घर चलने का बोला, पत्नी मायके से जाना नहीं चाहती थी, नाले में कूद गई
उज्जैन। मक्सी रोड पर स्थित पीलियाखाल नाले में गुरुवार शाम महिला कूद गई। 24 घंटे की मशक्कत के बाद भी पुलिस को महिला नहीं मिली। शुक्रवार को पुलिस ने नगर निगम की मदद से पुरानी पुलिया को तोड़ दिया, वहीं गोताखोरों ने भी दिनभर नाले में तलाश किया।
बताया जा रहा है कि महिला को उसका पति घर ले जाना चाह रहा था, जबकि वह मायके में ही स्र्कने का कह रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पति व जीजा बचाने कूदे थे मगर बचा नहीं सके। महिला का पता नहीं चलने से नाराजा पंवासा के लोगों ने शुक्रवार को मक्सी रोड पर चक्काजाम कर दिया। एसटीएफ ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
चिमनगंज पुलिस ने बताया कि पायल पति बबलू हनोतिया (20) निवासी नरवर का मायका पंवासा में है। गुरुवार को वह पति के साथ मायके में रक्षाबंधन मनाने के लिए आई थी। शाम को वह पति व दो जीजा गोपाल व जितेंद्र के साथ चकोर पार्क में घूमने गई थी।
पति बबलू ने उसे नरवर चलने को कहा, जबकि पायल मायके में ही रहना चाहती थी। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पायल जाकर पीलियाखाल स्थित नाले में कूद गई।
बचाने के लिए पति बबलू व जीजा जितेंद्र भी नाले में कूदे थे। मगर तेज बहाव के कारण वह पायल को बचा नहीं सके। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस देर रात तक पायल को तलाशती रही, मगर वह नहीं मिली।