- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
45 साल बाद फिर मिले दोस्त…
दीवारों को देखा और सुनाए, किस्सेकभी लगे ठहाके तो कभी नम हुईं आंखें। प्राणिनि अध्ययनशाला की एमएससी 1973-75 बैच के विद्यार्थियों के सम्मेलन में सभी पुरानी यादों में खो गए।
उज्जैन | न चिंता घर की थी और न थी कोई परवाह। जब जो जी में आया सो किया, कभी अध्यापक को तंग किया तो कभी स्कूल से मारा बंक। न जाने कितनी खट्टी-मीठी यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। उन पुरानी दीवारों के बीच जब पूर्व छात्र सम्मेलन में ४५ साल बाद फिर एक साथ नजर आए क्लासमेट। मौका था विक्रम विश्वविद्यालय के प्राणिकी एवं जैव प्राद्योगिकी अध्ययनशाला के 1973-75 बैच के पासआउट विद्यार्थियों के सम्मेलन का।
कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व छात्र अशोक साहनी और विभागाध्यक्ष प्रो. लता भट्टाचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर की। इसके बाद सभी ने क्रम से अपनी अनुभव साझा किए। इसमें प्रो. एमएस परिहार चेयरमेन मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय आयोग, प्रो. प्रदीप श्रीवास्तव बरकतउल्ला विवि भोपाल, डॉ. आभा स्वरूप पूर्व डायरेक्टर मप्र विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद आदि शामिल हुए।