- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
महाकाल मंदिर के आसपास सफाई नहीं, 50 हजार जुर्माना
निगम ने महाकाल मंदिर, बड़ा गणपति मंदिर के आसपास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जिम्मा आउटसोर्स कंपनी राज सेक्योरिटी को दिया गया है।
शर्तों का पालन नहीं करना नगर निगम से जुड़ी एक आउटसोर्स कंपनी को महंगा पड़ा है। मंदिरों के आसपास पर्याप्त सफाई नहीं मिलने और कर्मचारियों द्वारा ड्रेसकोड का पालन नहीं करने पर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने राज सेक्योरिटी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। निगम ने महाकाल मंदिर, बड़ा गणपति मंदिर के आसपास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जिम्मा आउटसोर्स कंपनी राज सेक्योरिटी को दिया गया है। सफाई नहीं मिलने, साथ ही कर्मचारियों के निर्धारित वेशभूषा में नहीं पाए जाने पर निगमायुक्त ने इसे अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन मानते हुए कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना अधिरोपित किया है।
पॉलीथिन जब्त कर लगाया जुर्माना
नगर निगम अमले ने महाकाल मंदिर क्षेत्र में गंदगी व पॉलीथिन उपयोग को लेकर कार्रवाई की। गंदगी पाए जाने पर निगम अमले ने विभिन्न व्यावसाइयों पर 9 हजार 300 रुपए का जुर्माना किया है। साथ ही अमानक स्तर की 15 किलो पॉलीथिन जब्त की। इसी तरह जोन क्रमांक- 5 अंतर्गत 7 किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए गंदगी के मिलने पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जोन क्रमांक-6 अन्तर्गत 14 किलो डिस्पोजल, पॉलीथिन जब्त कर 2 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया गया।