- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
अक्षय ऊर्जा… तीन वर्ष में 475 पंजीयन और केवल 195 को मिले पम्प
अक्षय ऊर्जा के दोहन को प्रोत्साहित करने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार की 90 से 85 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान भी है।
अक्षय ऊर्जा के दोहन को प्रोत्साहित करने के साथ किसानों को सिंचाई के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार की 90 से 85 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान भी है। इसके बाद भी किसानों की उदासीनता और सरकार की नीति से योजना पर ग्रहण लगा हुआ है। जिले में तीन वर्षो के दौरान 475 किसानों ने पंजीयन कराया है और 195 को सोलर पम्प मिले हैं।
मध्यप्रदेश शासन, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा देय अनुदान के माध्यम से सिंचाई प्रयोजन के लिए सोलर पम्प स्थापना की योजना है। इसमें 3 एचपी तक सोलर पम्प के लिए लागत का 10 प्रतिशत और उससे अधिक क्षमता के सोलर पम्प के लिए लागत का 15 प्रतिशत की किसान को देना होता है। शेष राशि का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है।
सिंचाई के लिए किसानों को बिजली आने-जाने पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। न्यू एंड ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और किसानों की सुविधा के लिए सोलर वॉटर पम्प के लिए ऊर्जा विकास निगम के माध्यम सेकिसानों को नाममात्र की लागत पर बिना बिजली के काम करने वाले सोलर पम्प दिए जा रहें है। सोलर वॉटर पम्प योजना के तहत भारत सरकार और प्रदेश शासन की ओर से अधिकतम 90 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। किसानों को पारम्परिक ऊर्जा में दी जाने वाली विद्युत के अंतर्गत प्रति वर्ष अनुदान दिया जाता है, जबकि इस योजना में एकमुश्त अनुदान दिया जाना सरकार एवं किसान दोनों के लिए लाभकारी है। इसके बाद उज्जैन जिले में मात्र १९५ किसानों को सोलर पम्प का लाभ मिल रहा हैं।