- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव : महाकाल की नगरी में दो दिन छायेगा कान्हा के जन्म का उल्लास
गोपाल मंदिर और सांदीपनि आश्रम में 23 तो इस्कॉन मंदिर में 24 को होगा लड्डू गोपाल का जन्म
उज्जैनराजाधिराज भगवान महाकाल की नगरी में दो दिनों तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रहेगी। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। गोपाल मंदिर और सांदीपनि आश्रम में 23 तथा इस्कॉन मंदिर में 24 अगस्त को लड्डू गोपालजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
शहर के मध्य स्थित श्रीद्वारकाधीश धाम गोपाल मंदिर में 23 अगस्त की शाम 6 बजे पट बंद होंगे और रात 12 बजे जन्म आरती होगी। पुजारी श्रीराम पाठक ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस बार भी झांकियां सजेंगी और रात में भगवान का अभिषेक-शृंगार किया जाएगा।
बच्छ बारस पर फूटेगी मटकी
पुजारी पाठक ने बताया कि 27 अगस्त को बच्छ बारस पर भगवान द्वारकाधीश के दरबार में मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दिन दोपहर 12 बजे दही की मटकी फोड़ी जाएगी।
सांदीपनि आश्रम में 23 को मनेगी जन्माष्टमी
सांदीपनि आश्रम जहां भगवान ने महर्षि सांदीपनि गुरु से 64 कला सीखी थीं। उस स्थान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य पुजारी रूपम व्यास ने बताया भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 23 अगस्त को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर में स्वर्ण द्वारकापुरी का निर्माण किया जाएगा एवं आकर्षक विद्युत एवं फूलों से सज्जा की जाएगी। रात 11.30 बजे गोपालजी का अभिषेक-पूजन कर रात 12 बजे भगवान की महाआरती की जाएगी और 24 अगस्त शनिवार को नंद महोत्सव का आयोजन होगा।