- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
पीएम मोदी करेंगे फ्रांस सहित तीन देशों का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त से फ्रांस, यूएई और बहरीन के दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी फ्रांस के बियारित्ज में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। 22 से 26 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे के जरिए पीएम मोदी का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।
पीएम मोदी 22 और 23 अगस्त को पहले पेरिस जाएंगे और यहां फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुलए मैक्रो से मुलाकात करेंगे। मैक्रो के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के बाद पीएम मोदी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जो जिसें भारतीय समुदाय के के लोग शामिल रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23-24 अगस्त को यूएई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी 24-25 अगस्त 2019 से बहरीन का दौरा करेंगे।
यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला बहरीन का दौरा होगा। इलके अलावा यूएई और भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी को संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से भी नवाजा जाएगा। बता दें कि अप्रैल 2019 में इस सम्मान के लिए पीएम मोदी के नाम का एलान किया गया था।