- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
तीन साल की दी थी गारंटी, 11 हजार एलईडी बल्ब छह माह में खराब, उपभोक्ताओं ने डाकघर में करा दिए जमा
उज्जैन । डाकघर सेे खरीदे एलईडी (लाइट इमिटिंग डायोड) बल्ब की क्वालिटी में खराबी अाने लगी है। छह महीने में जितने उपभाेक्ताओं ने इनकी खरीदी की थी, उनमें से पांच फीसदी (लगभग 11 हजार) इसे रिप्लेसमेंट के लिए लौटा चुके हैं। तीन साल की गारंटी का दावा सरकार ने किया था । लेकिन संबंधित कंपनी से बल्ब सप्लाय नहीं होने से उपभोक्ताओं को रिप्लेसमेंट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि जिस कंपनी को बल्ब सप्लाय का ठेका दिया है, वह मांग पूरी ही नहीं कर पा रही है। दो महीने से डाकघर में एलईडी बल्ब की सप्लाय नहीं हुई है।
डाकघर से 2.25 लाख बल्ब ले गए उपभोक्ता
मुख्य डाकघर देवासगेट से एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे बेचे जा रहे हैं। प्रवर अधीक्षक केएस तोमर ने बताया अब तक 2.25 लाख बल्ब, तीन हजार ट्यूब लाइट और 200 पंखे बेचे गए हैं। बल्ब में ही शिकायतें आ रही हैं। पांच फीसदी उपभोक्ताओं ने रिप्लेसमेंट के लिए जमा करा दिए हैं। ट्यूब लाइट, पंखे रिप्लेसमेंट के लिए नहीं आ रहे हैं।
तीन कंपनियों को दिया था बल्ब, पंखें सप्लाई का ठेका
डाकघर में सस्ते एलईडी बल्ब, ट्यूब लाइट और पंखे सप्लाय करने के लिए तीन कंपनियां सूर्या, फिलिप्स और उजाला को ठेका दिया था। अब इसे घटाकर केवल फिलिप्स को ही ठेका दिया है। इस कारण भी सप्लाय में देरी हो रही है। मुख्यालय को उपभोक्ताओं की मांग से अवगत करा दिया है। इसी माह में बल्ब की सप्लाय सामान्य होने की उम्मीद है।