- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
तेज रफ्तार कार बेरिकेड्स तोड़ते हुए 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी
डॉक्टर कार सहित सीवर लाइन के लिये खोदे गये गड्ढे में गिरकर घायल
उज्जैन। देवासरोड़ सलूजा नर्सिंग होम के सामने वाली साइड पर टाटा कंपनी द्वारा सीवर लाइन प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसी जगह कंपनी द्वारा खोदे गये 10 फीट से अधिक गहरे गड्ढे में बीती रात डॉक्टर कार सहित जा गिरे। उनका माधव नगर अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. ऋषभ जैन निवासी सुदामा नगर चरक अस्पताल में पदस्थ हैं। डॉ. जैन अपनी कार क्रमांक एमपी 13 सीबी 4706 लेकर तरणताल तरफ से फ्रीगंज की ओर आ रहे थे।
रात करीब 2 बजे वह सलूजा नर्सिंग होम की ओर बंद रोड़ पर तेज रफ्तार कार लेकर जा रहे थे तभी कार बेरीकेड्स तोड़ते हुए 10 फीट गहरे गड्ढे में जाकर फंस गई। पुलिस ने बताया कि डॉ. जैन को मामूली चोंटे आई हैं जिनका माधव नगर अस्पताल में मेडिकल कराया गया। हालांकि डॉक्टर ने किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।
कई दिनों से बंद है सड़क
देवासरोड़ उज्जैन पब्लिक स्कूल के सामने से सलूजा नर्सिंग होम टर्न तक कई दिनों से सीवर लाइन प्रोजेक्ट के तहत टाटा कंपनी द्वारा पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। कंपनी द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर रोड़ के दोनों ओर बेरिकेड्स न लगाते हुए मिट्टी के ढेर लगाये हैं जिससे रात के समय वाहन चालकों को रोड़ बंद होने की जानकारी नहीं मिलती और वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।