- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
दो लोगों से नौकरी और ठेका दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
उज्जैन। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों द्वारा 10 लाख और स्पोर्ट्स सामान सप्लाय का ठेका दिलाने के नाम पर दंपत्ति ने एक व्यक्ति को 5 लाख का चूना लगाया जिसकी रिपोर्ट नीलगंगा थाने में दर्ज कराई गई।
पुलिस ने बताया कि हरसिद्धी प्रसाद श्रीवास्तव पिता बिहारीलाल निवासी विवेकानंद कालोनी के पुत्र की सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर बाबूलाल परमार और डॉ. अशोक वर्मा ने 10 लाख की धोखाधड़ी की।
इसी प्रकार लालचंद भारती पिता रामदयाल भारती निवासी विष्णुपुरा को स्पोर्ट्स सामान शासकीय विभाग में सप्लाय करने का ठेका दिलाने के नाम पर बालकिशोर बैरवा और उसकी पत्नी कविता बैरवा ने 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 का केस दर्ज किया गया है।